Move to Jagran APP

समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि

गिरिडीह : भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मन

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:26 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:26 PM (IST)
समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि
समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि

गिरिडीह : भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर पंडित उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय स्थित पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास में पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी का स्वर्गवास 11 फरवरी 1968 को हुआ था। वह सादा जीवन व्यतीत करते थे। अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना उनका सपना था। उनके अंत्योदय विचार ने भाजपा को देश में आगे बढ़ाने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने की।

loksabha election banner

मौके पर शाहाबादी के अलावा मेयर सुनील पासवान, उप मेयर प्रकाश सेठ, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिला महामंत्री देवराज, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूल प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी शुकदेव प्रसाद साहू, विवेश जालान, अर्जुन वर्मा, संजीत सिंह पप्पू, अनूप सिन्हा, सुमित सिंह, संत कुमार लल्लू, बबलू सिन्हा, प्रहलाद चौरसिया, सत्येंद्र कुमार, नीतू शोला, अशोक केसरी आदि उपस्थित थे।

खोरीमहुआ : धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई गई। भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि वे जनसंघ के अध्यक्ष और बीजेपी के संस्थापक थे। 'एकात्म मानववाद' जैसे सिद्धांत के साथ चलने वाले पंडित दीनदयाल अपनी निष्ठा और ईमानदारी के लिए भी जाने जाते थे। उनकी मान्यता थी कि हिदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की संस्कृति है। पंडित उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देशहित को समर्पित रहा।

मौके पर उदय सिंह, उपेंद्र सिंह, श्याम सिंह, पवन सिंह, श्रीकांत राय, विजय अग्रवाल, अरविद निषाद, रामदेव विश्वकर्मा, डॉ एनपी राय, मुकेश पासवान, मुंसी राम, महेंद्र पांडेय,कैलाश सिंह आदि थे ।

धनवार प्रखंड के डोमायडीह में भाजपा डोरंडा मंडल ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। भाजपा नेता विवेक विकास ने कहा कि अंत्योदय दर्शन और एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल आज भी प्रासंगिक हैं। आज की राजनीति में विचारों के लिए जगह सिकुड़ रही है, लेकिन उस राजनीति में दीनदयाल ज्योतिपुंज की तरह प्रकाशित हो रहे हैं। पूर्व प्रखंड महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए पंडित दीनदयाल सदैव प्रयासरत रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विनोद गुप्ता, प्रद्युम्न वर्मा, दीपक पांडेय, बसंत राय, अविनाश मोदी, सरोज कुमार अग्रवाल, रामनिवास पांडेय, सरोज अग्रवाल, सुखदेव राम, अजीत रजक, अम्बिका प्रसाद, पिन्टू राय, सदानंद राय, कौलेश्वर साव, श्रवण साव, बलदेव, दिनेश राय, राहुल राय, राहुल कुमार, लालजीत विश्वकर्मा, धीरज राय, विपिन कुमार साव, अशोक कुमार गुप्ता, सतीश राय, प्रमोद राय आदि उपस्थित थे।

निमियाघाट : भाजपा ससारखो मंडल  के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। ससारखो सामुदायिक भवन में  कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू ने कहा कि उनके विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंत्योदय के सपने को साकार किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृहस्पति मंडल ने की। मौके पर प्रमोद मंडल, उपेन्द्र मंडल, मुकेश मंडल, बैजनाथ शर्मा, रोहित मंडल, विकास मंडल, बालेश्वर ठाकुर, सुधीर विश्वकर्मा आदि थे।

गांडेय : भाजपा गांडेय मंडल कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भरत लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, एंथोनी स्वामी, भूषण वर्मा,नंदकिशोर राय ,पपलू कुमार वर्मा, दुर्गा मंडल, प्रकाश यादव, उमाशंकर वर्मा, संचित गुप्ता, मनोज महतो सुखदेव मंडल, विकास पाठक, मधुर राम, राजू राणा, प्यारी सिंह, वासुदेव सिंह, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.