झाविमो ने सड़क पर धनरोपनी कर भाजपा पर साधा निशाना
झाविमो इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश राम शोभा यादव सुमन सिन्हा मनोज मौर्या राजेश जायसवाल सोनू एजाज साबिर अहमद खान महेन्द्र वर्मा सिराज इमाम पप्पू मुकेश पांडेय प्रकाश मंडल पंकज गुप्ता योगेश मिश्रा दीपक मरांडी बम सिंह राहुल सिंह मंटू चंद्रवंशी के अलावे कई अन्य लोग शामिल थे। --------------संवाददाता-अविनाश प्रसाद।
गिरिडीह : गिरिडीह शहर की सड़कों की बदहाली का मामला दैनिक जागरण में उजागर होने पर इसे राजनैतिक पार्टियों ने भी संज्ञान में लिया है। झारखंड विकास मोर्चा की ओर से शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन के समीप और भाजपा नगर कार्यालय के सामने सड़क पर बन गए बड़े-बड़े गड्ढों में धनरोपनी की गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस धनरोपनी में भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पार्टी के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा कर रहे थे।
नवीन सिन्हा ने बताया कि गिरिडीह से बभनटोली होते हुए धनबाद जानेवाली मुख्य सड़क पर उक्त स्थान के निकट बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिस कारण लोगों का उस पथ से होकर गुजरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी वहां से गुजर रहे राहगीरों पर आने जानेवाले वाहनों के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी पड़ जाता है। कहा कि यहां दुर्गा पूजा का विशाल पंडाल लगाया जाता है। यहां लगनेवाले मेले में पूरे जिलेभर के लोग आते हैं पर ऐसे में पूजा का आयोजन कैसे होगा यह बात किसी को पता नहीं है। स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने दो वर्ष पूर्व ही इसकी मरम्मत का आश्वासन दिया था। कहा था कि इस पथ का टेंडर हो गया है पर अभी तब इस दिशा में कोई पहल नहीं होने से राहगीर परेशान हैं। इस गड्ढे के कारण कभी कभी छोटे वाहन उसमें फंस जाते हैं जिससे यह मार्ग जाम हो जाता है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। पार्टी के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत ने कहा कि सड़क के मुख्य मार्गों की ऐसी हालत हो गई है कि यह पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। यदि इन गड्ढों को जल्द ही नहीं भरा गया तो झाविमो इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश राम, शोभा यादव, सुमन सिन्हा, मनोज मौर्या, राजेश जायसवाल, सोनू एजाज, साबिर अहमद खान, महेन्द्र वर्मा, सिराज इमाम पप्पू, मुकेश पांडेय, प्रकाश मंडल, पंकज गुप्ता, योगेश मिश्रा, दीपक मरांडी, बम सिंह, राहुल सिंह, मंटू चंद्रवंशी के अलावे कई अन्य लोग शामिल थे।