समय पर निर्धारित रूट से ही निकलेगा मुहर्रम का जुलूस
मुहर्रम पर्व 10.09.19 को मनाया जाना है। मुहर्रम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए हैं। मोहर्रम का जुलूस निर्धारित समय पर निकाला जाएगा। जुलूस धारी के लाइसेंस मैं ही रूट का वर्णन रहेगा। प्रत्येक अखाड़ा से निकलने वाले जुलूस के प्रमुख कार्यकर्ता का नाम व मोबाइल नंबर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संधारित रहेगा। जिला अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष संधारित रहेगा 1. जि
गिरिडीह : मुहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किया है, जिसमें मुहर्रम का जुलूस निर्धारित समय पर निकालने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि जुलूस धारी के लाइसेंस में ही रूट का वर्णन रहेगा। प्रत्येक अखाड़ा से निकलने वाले जुलूस के प्रमुख कार्यकर्ताओं का नाम व मोबाइल नंबर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संधारित रहेगा। इसे लेकर जिला व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष का संचालन भी होगा। बताया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 6532-228829 है। खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का दूरभाष नंबर 7766081647, डुमरी अनुमंडल कार्यालय का 9431313378, बगोदर- सरिया कार्यालय कार्यालय का 9431394384 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह रहेंगे। विधि व्यवस्था के लिए 378 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गतिशील रहने और विधि व्यवस्था संधारण का काम करने की हिदायत दी गई है। सिविल सर्जन को मुहर्रम के अवसर पर सभी रेफरल अस्पताल, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्त रखने का निर्देश दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में एंबुलेंस की भी व्यवस्था रखने की बात कही गई है। उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि शराब की दुकानें बंद रहेगी। बताया गया कि मंगलवार को शाम 4 अपराहन से भारी वाहनों का आवागमन जुलूस की समाप्ति तक बंद रहेगा। किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी दंडात्मक कार्रवाई करेंगे।