बरनवाल महिला समिति की तीज महोत्सव में झूमी महिलाएं
तीज महोत्सव के मौके पर महिलाएं रविवार को जमकर झूमी। मौका था शहर के बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल महिला समिति की और से आयोजित तीज महोत्सव का। महोत्सव की शुरुआत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा महिला समिति की अध्यक्ष ललिता बरनवाल और सरिता बरनवाल ने संयुक्त रुप से महाराज अहिबरन को पुष्प अर्पित कर और द्वीप जलाकर की। वहीं महोत्सव को लेकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुस्कान और पूजा ने सामूहिक रुप से गणेश वंदना पर
गिरिडीह: तीज महोत्सव के मौके पर महिलाएं रविवार को जमकर झूमी। मौका था शहर के बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में बरनवाल महिला समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव का। महोत्सव की शुरुआत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, महिला समिति की अध्यक्ष ललिता बरनवाल और सरिता बरनवाल ने संयुक्त रुप से महाराज अहिबरन को पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर की। महोत्सव को लेकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुस्कान और पूजा ने सामूहिक रुप से गणेश वंदना पर नृत्य पेश कर की। जनसंपर्क पदाधिकारी ने बरनवाल महिला समिति के आयोजन की जमकर तारीफ की। कहा कि महिलाओं को ही समाज को शिक्षित करने का मौका मिला है। ऐसे में महिलाएं इस अवसर से चूकें नहीं। शिक्षित भी करें और खुद भी शिक्षित बनें। समिति की अध्यक्ष ललिता बरनवाल ने कहा कि महिला समिति हर साल तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से करती है जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी जबरदस्त होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रश्मि बरनवाल के सोलो डांस पर ही समाज की महिलाएं भी झूम उठी। महोत्सव में सबसे रोमांचित नृत्य रेणु और रेखा बरनवाल ने पेश किया जिसे देख महिलाओं की भीड़ वाह-वाह कर उठी। महोत्सव में सुनीता बरनवाल के अलावे कविता और सीता बरनवाल ने पल्ललो लटके के गाने पर जमकर डांस की। महोत्सव को सफल बनाने में सीमा बरनवाल, ज्योति बरनवाल, कविता कुमारी, सरिता बरनवाल, रिकी बरनवाल, नीलम बरनवाल, संध्या बरनवाल, रेणु कुमारी और सुनीता बरनवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।