Move to Jagran APP

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को ससारखो मंडल के नागाबाद नईटांड़ व भंडारो में सदस्यता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 05:25 PM (IST)
भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

डुमरी : भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को ससारखो मंडल के नागाबाद, नईटांड़ व भंडारो में सदस्यता अभियान चलाया गया। नुक्कड़ सभा भी की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने की व संचालन महामंत्री प्रमोद मंडल ने किया। भाजयुमो नेता ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित है। इस दौरान सबसे अपील की गई कि झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं ताकि फिर से एनडीए की सरकार राज्य में बन सके। उन्होंने 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी सदस्यों से तन मन से जुट जाने को कहा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, महामंत्री रामचन्द्र वर्मा, सन्नी अंजाना, चंदन मंडल, उपेन्द्र मंडल, रहमत अंसारी, पिटू कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.