गिरिडीह में विवाहिता से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या Giridih News
मृतक महिला के पति ने गांव के ही प्रकाश राय पर दुष्कर्म व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 10:29 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 10:29 AM (IST)
गिरिडीह, जासं। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक विवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी। इस बाबत मृतक महिला के पति ने गांव के ही प्रकाश राय पर दुष्कर्म व हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पति ने मंगलवार की सुबह देवरी पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी बीती रात लगभग 11 बजे अपने भैसुर के घर से श्राद्ध कार्यक्रम से शामिल होकर अपने घर लौटी थी।
इसी बीच पीछे से घात लगाकर प्रकाश राय भी घर में जबरन घुस कर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पहले से घर के आंगन में केवल मृतक के ससुर बेठे थे जो ठीक से चल नही भी नहीं पाते हैं। प्रकाश राय ने उनके साथ भी मारपीट की। घर के सभी सदस्य श्राद्ध कार्यक्रम में थे। इसका फायदा उठा उसने दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें