Move to Jagran APP

मॉब लिचिग जघन्य अपराध, रोकना सभी का कर्तव्य

रविवार को खरगडीहा में मॉब लिंचिग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जमुआ के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:39 AM (IST)
मॉब लिचिग जघन्य अपराध, रोकना सभी का कर्तव्य
मॉब लिचिग जघन्य अपराध, रोकना सभी का कर्तव्य

जमुआ (गिरिडीह) : रविवार को खरगडीहा में मॉब लिंचिग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जमुआ के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया। बीडीओ विनोद कर्मकार ने कहा कि मॉब लिंचिंग में सोशल मीडिया का भी बड़ा योगदान रहता है। हमें इसके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि मॉब लिंचिग एक जघन्य अपराध है। इसे रोकना सभी का कर्तव्य है। सभी को ऐसे मामले में एलर्ट रहने की जरूरत है। हम लोगों में जागरूकता फैलाएं व इसके प्रति लोगों को सचेत करें। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि मॉब लिंचिंग की अफवाह फैलाना भी कानूनन जुर्म है। हम सभी का प्रयास हो कि हमारे क्षेत्र में इस प्रकार की कोई घटना न हो। मुखिया चीना खान ने कहा कि मॉब लिंचिग मानव जगत के लिए अभिशाप है। दोषियों को स•ा हर हाल में मिले, यह सुनिश्चित करना होगा। कार्यक्रम को विजय चौरसिया, महेंद्र यादव, रमेश कुमार, मो. शमीम, रवींद्र यादव, खलील रैन, मो. जाहिद, सच्चिदानंद सिंह, पप्पू खान आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर अमरेंद्र कुमार, रवि राजा, बद्री यादव, सोनू कुमार, सूरज कुमार साव, प्रदीप कुमार साहू, आशीष सिन्हा, अख्तर अंसारी, सरफराज अहमद(पप्पू), जुनैद आलम, सत्यनारायण साहू, अशोक साहू, आबिद हुसैन, मो. फरीद, दीपक कुमार, अमरदीप साव, राम किशोर ठाकुर, बबलू आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.