Move to Jagran APP

बच्चों ने लिया पानी बचाने का संकल्प

दैनिक जागरण की पहल पर जलसंरक्षण को ले स्कूलों में जलसेना के गठन का सिलसिला जारी है। स्कूलों में तीव्र गति से इसका गठन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 11:58 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:47 AM (IST)
बच्चों ने लिया पानी बचाने का संकल्प
बच्चों ने लिया पानी बचाने का संकल्प

गिरिडीह : दैनिक जागरण की पहल पर जलसंरक्षण को ले स्कूलों में जलसेना के गठन का सिलसिला जारी है। स्कूलों में तीव्र गति से इसका गठन किया जा रहा है। बच्चे भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। शनिवार को भी काफी स्कूलों में जलसेना का गठन कर बच्चों को इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने खुद पानी बचाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी में जलसेना का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अदिति कुमारी और उपाध्यक्ष भूमिका कुमारी को बनाया गया। इसके अलावा सुरुचि कुमारी, अनामिका कुमारी, साहिल कुमार, प्रवीण कुमार आदि को सदस्य बनाया गया। प्रधानाध्यापक शिशिर बरनवाल ने बच्चों को जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जल संचयन करने के लिए प्रेरित किया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबीडीह में प्रधानाध्यापक परवेज आलम के नेतृत्व में जलसेना का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मो. सलमान अंसारी व उपाध्यक्ष शमा नूरी का बनाया गया, जबकि पप्पू हजाम, चांदनी परवीन, मो. साहिल अंसारी, रूपा कुमारी, वीणा कुमारी, मो. आजाद अंसारी, अंजलि कुमारी, सोनी कुमारी, मो. अरमान अंसारी, संध्या कुमारी आदि सदस्य बनाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.