बोलेरो ने विवहिता को रौंदा, मौत
जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ के पास रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 12:31 AM (IST)
गिरिडीह : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ के पास रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई। जानकारी के अनुसार धनवार थाना अंतर्गत डोमायडीह निवासी उपेंद्र राणा की 40 वर्षीय पत्नी उषा देवी की मौत सड़क हादसे में हो गयी। उषा देवी अपने पति के साथ नैहर जमुआ थाना के गोलोडीह जा रही थी। इस बीच कोडरमा की तरह से एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने जा रही बोलेरो संख्या जेएच 10एके -9527 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी बहन एवं जीजा जमुआ चौक पर कुछ जरूरी काम से गए थे। शाम होने पर वापस गोलोडीह लौट रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें