ग्रामीणों ने जनता दरबार में लगाई गुहार
डुमरी (गिरिडीह) : अनुमंडल, प्रखंड, अंचल और सीडीपीओ कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का लगाया गया। इ
डुमरी (गिरिडीह) : अनुमंडल, प्रखंड, अंचल और सीडीपीओ कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का लगाया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने आवदेन दिए। सभी आवेदकों को पावती रसीद दी गई।
अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ पवन कुमार मंडल, कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल देव, प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मनोज कुमार, बीपीओ सुरेंद्र वर्णवाल, बीएचओ डॉ. संजय रत्नाकर, बीईईओ दिनेश कुमार, कामेश्वर महतो, सीओ कार्यालय में अंचलाधिकारी दीप्ति प्रियंका कुजूर, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ अलका रानी सहित तमाम कर्मी उपस्थित थे।
देवरी : शनिवार को देवरी प्रखंड परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में कई लोगों ने आवेदन दिए। मौके पर बीडीओ रवींद्र चौधरी, सीओ अनिल कुमार सिंह, प्रमुख सुमित्रा देवी, मुखिया रामनारायण दास आदि उपस्थित थे।