सर्पदंश से बच्ची की मौत
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड के परसाटाड़ निवासी सचित तिवारी की 11 वर्षीय पुत्री चंपा कुमारी की मौत शनिवार
By Edited By: Published: Sun, 22 Mar 2015 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 07:20 PM (IST)
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड के परसाटाड़ निवासी सचित तिवारी की 11 वर्षीय पुत्री चंपा कुमारी की मौत शनिवार रात साप के काटने से हो गई। पिता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। रात लगभग 11 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुन कर जगे तो देखा कि दर्द से बैचेन थी। बताया कि साप ने डंस लिया है। झाड़ फूंक व इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें