भूमि विवाद में युवक को किया घायल
संवाद सहयोगी गढ़वा श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंबा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेक
संवाद सहयोगी, गढ़वा: श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंबा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर वहिश अंसारी पिता रसूल मियां को उसके सगे भाइयों ने पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार वहीश अंसारी ने 10 वर्ष पूर्व गांव में उक्त जमीन खरीदा था। इस वर्ष उसके भाई इस्माइल अंसारी, जोखू मियां ने भी उक्त भूमि पर दावा करते हुए खेतीबारी रोक दिया था। बताया गया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद धान की रोपाई की गई थी। लेकिन धान की कटनी में भी उक्त लोगों द्वारा रोका गया था। घायल के स्वजनों ने बताया कि वहीश अंसारी धान का बोझा बांधने व ढुलाई कराने में लगे थे। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले को लेकर इस्माइल अंसारी, फुजैल अंसारी, जाकिर अंसारी, जोखू मियां, एकबाल अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है।