Move to Jagran APP

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

संवाद सहयोगी गढ़वा महर्षि वेद व्यास परिषद के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर पूर्व सांसद फूलन

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 06:45 PM (IST)
फूलन देवी की पुण्यतिथि पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
फूलन देवी की पुण्यतिथि पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

संवाद सहयोगी, गढ़वा : महर्षि वेद व्यास परिषद के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर पूर्व सांसद फूलन देवी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर नारी जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कररद्धांजलि अर्पित की गई। बतौर मुख्य अतिथि महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी डा. कुलदेव चौधरी ने महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होने कहा कि आज की महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करने से डरती हैं मगर फूलन देवी अन्याय और शोषण के खिलाफ बंदूक उठाकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई। महिलाओं को जागरूक और सम्मानित करने से ही उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में जब तक महिलाओं की भूमिका नहीं होगी, सामाजिक विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। विशिष्ट अतिथि गढ़वा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा सुषमा मेहता ने कहा कि दर्जनों महिलाओं ने आत्महत्या कर ली हैं। आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है बल्कि वीरांगना फूलन देवी की तरह अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। आंदोलन करने से ही अधिकार और सम्मान मिलता है। परिषद के पलामू प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने कहा कि विश्व की चौथी व देश की प्रथम क्रांतिकारी महिला फूलन देवी थी। जिन्होनें विकट परिस्थिति में भी आत्मविश्वास के साथ गरीबों, शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी और सड़क से देश के सर्वोच्च सदन तक सफर की। पलामू जिला अध्यक्ष प्रेमलाल चौधरी ने फूलन देवी की गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूलन देवी के संघर्ष को विफल नहीं होने देंगे बल्कि सभी युवा मिलकर उनके सपनों को साकार करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौधरी, मेराल दक्षिणी के जिला पार्षद रामनरेश चौधरी, रमना उपप्रमुख रविन्द्र कुमार चौधरी, हासनदाग मुखिया दुखन चौधरी, हारादाग मुखिया ललन चौधरी, भिखही मुखिया दुलारी देवी, पूर्व मुखिया नन्दू चौधरी, पंसस संजय चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, अनिल चौधरी, सिकंदर चौधरी, भरदुल चौधरी, बचनदेव चौधरी, रामधार राम, रामप्रवेश चंद्रवंशी, कृष्णा राम, बचन चौधरी, देवदास प्रजापति भोला साह, पप्पू साह, संजीव गुप्ता आदि शामिल थे। -इन महिलाओं को किया गया सम्मानित:

loksabha election banner

समारोह के दौरान प्रमिला देवी, शारदा देवी, सुमित्रा देवी, लालो देवी, सहिया सोनिया देवी, मायावती कुमारी, कबूतरी देवी, पूर्णिमा कुमारी, भिखही मुखिया दुलारी देवी, उपमुखिया निर्मला देवी, कर्मशिला देवी, शशिकला देवी, शीला देवी, कुसुम देवी, आरती देवी, अनिता देवी, शोभा देवी, फुलझरिया देवी, उर्मिला देवी, ललिता देवी, रेखा गुप्ता, चांदनी देवी, मीना देवी, शीला देवी, रेखा देवी, फूलकुमारी देवी, सुषमा कुंवर, बेबी देवी, सुषमा देवी, सरिता देवी, देवंती देवी, शीला देवी, संजू देवी, हसनी देवी, जगनी देवी, सुकनी देवी आदि को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.