विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में 5 लाख और बाइक न मिलने पर युवती को पिटाई के बाद फंदे से लटकाया, पति गिरफ्तार

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:26 PM (IST)

गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में दहेज के लिए एक 18 वर्षीय युवती की पिटाई कर फांसी पर लटकाकर हत्या ...और पढ़ें

पति गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पति गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गढ़वा में दहेज के लिए 18 वर्षीय युवती की हत्या।

  2. पिटाई के बाद फांसी पर लटकाकर की गई निर्मम हत्या।

  3. पुलिस ने मृतका के पति रवि प्रसाद को किया गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर थाने के नरखोरिया गांव में दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका की मां फूल कुमारी देवी ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

फुल कुमारी ने आवेदन में लिखा है कि गांव के ही रवि प्रसाद पिता रामदेव प्रसाद ने मेरी 18 वर्षीय पुत्री नेहांती कुमारी को गत माह अप्रैल में बहला-फुसला कर भाग ले गया और शादी कर लिया। 

शादी के बाद ससुराल वाले नेहांती को मायके से दहेज में पांच लाख रुपये नगद, एक बाइक, सोने का चैन व अंगूठी दिलाने के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देने लगे। मैं गरीब परिवार से आती हूं। 

पिटाई के बाद फांसी पर लटका कर हत्या 

कहा कि गरीबी के कारण ससुराल वालों की मांग पूरा नहीं कर सकी, जिसके कारण ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते रहे। गत सोमवार को शाम में बेरहमी से पिटाई के बाद नेहांती को फांसी पर लटका कर हत्या कर दिए। 

फूल कुमारी ने नेहांती के पति रवि प्रसाद, ससुर रामदेव प्रसाद, सास सरोज देवी, भैंसूर सत्येंद्र प्रसाद, देवर मनीष कुमार, गोतनी नीतू देवी पति सत्येंद्र कुमार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

दहेज हत्या का मामला दर्ज 

पुलिस शव को कब्जे में कर मंगलवार को अंत्यपरीक्षण के बाद स्वजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि फूल कुमारी के आवेदन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'e-KYC नहीं तो राशन बंद!' झारखंड के 8.85 लाख लाभुकों पर मंडराया संकट, रांची-धनबाद सबसे आगे