Move to Jagran APP

गढ़वा में सड़क दुर्घटनाओं में दो मरे, 10 घायल

संसू, गढ़वा : जिले में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Apr 2018 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2018 12:48 PM (IST)
गढ़वा में सड़क दुर्घटनाओं में दो मरे, 10 घायल
गढ़वा में सड़क दुर्घटनाओं में दो मरे, 10 घायल

संसू, गढ़वा : जिले में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना एनएच-75 पर स्थित जिले के मड़वनिया पंचायत भवन के समीप घटी। यहां टेंपो और कमाडर जीप आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में भवनाथपुर के बुका गाव निवासी गुड्डू राम (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुड्डू कमांडर पर सवार था। गौरतलब है कि कमांडर में सवार लोग संगरिया गांव में छेका में शामिल होने जा रहे थे। अचानक रास्ते में यह दुर्घटना घट जाने से हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

दूसरी दुर्घटना रमना स्थित एसबीआइ ब्रांच के समीप घटी। यहां बोलेरे और मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक रमना भगत सिंह चौक निवासी विजय साह का पुत्र गोलू साह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलू को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

तीसरी दुर्घटना मझिआव-काडी मुख्य पथ पर लमारी मोड़ पर घटी। इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रमना के सपही निवासी सुनील रजवार (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में उमेश रजवार, बुधन रजवार, सतेन्द्र रजवार घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि दुर्घटना में मारे गए सुनील समेत अन्य घायल साइकिल से अपने गांव जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.