20 लोगों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड के बनियाडीह बराही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह एनसीपी के अनुमंडल सचिव राजकुमार ठाकुर के प्रयास से पंचायत के 20 जरुरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंषन का लाभ मिला है। राजकुमार ठाकुर ने इसके लिए अंचल पदाधिकारी हुसैनाबाद का ध्न्यवाद किया है।
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड के बनियाडीह बराही पंचायत के 20 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिला है। पंचायत समिति सदस्य सह राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनुमंडल सचिव राजकुमार ठाकुर के प्रयास से पंचायत के 20 जरूरतमंद लोगों को यह लाभ मिला। राजकुमार ठाकुर ने इसके लिए अंचल पदाधिकारी हुसैनाबाद का ध्न्यवाद दिया है। पेंशन लाभूकों ने पंचायत समिति सदस्य के प्रयास की सराहना की है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजकुमार ठाकुर ने कहा कि इन गरीब व असहायों का पेंशन लगातार कई साल से नहीं मिल रहा था। इसे अंचल पदाधिकारी की अनुशंसा कर इन्हें लाभ देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब-गुरुबों की सेवा ही उनकी प्राथमिकता में शामिल है।