सुरेंद्र अध्यक्ष व विनोद बने दुर्गापूजा समिति के महासचिव
स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को दूर्गा पूजा प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व के समिति का कार्यकाल पुरा हो जाने के कारण भंग कर नयी कमेटी बनायी गयी। इस दौरान सर्वसम्मति से सुरेंद्र भाई मोदी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि विनोद ¨सह को महासचिव व राजेश साव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जयनगर (कोडरमा): स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व के समिति का कार्यकाल पुरा हो जाने के कारण भंग कर नई कमेटी बनायी गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सुरेंद्र भाई मोदी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि विनोद ¨सह को महासचिव व राजेश साव को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं अर्जुन यादव और बासुदेव स्वर्णकार को उपाध्यक्ष, संतोष साव और रामप्रसाद धोबी को सचिव, सुरेंद्र प्रसाद मोदी और प्रमिला बर्णवाल को संयोजक, सुभाष स्वर्णकार और रणजीत भारती को अंकेक्षक, इंद्रदेव ¨सह और राजकुमार यादव को संरक्षक बनाया गया। बैठक में दुर्गापूजा धूम-धाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ¨सह सुमन ने की। मौके पर रामटहल सोनार, सुखदेव राणा, विनोद बर्णवाल, अशोक मोदी, विजय मोदी, राजू ¨सह, ओमप्रकाश बर्णवाल, शिवशंकर स्वर्णकार, दुर्गी ¨सह, अरूण ¨सह, प्रभु सोनी, पप्पू सोनी, शशिकांत प्रसाद, प्रमोद कुमार, शंभु ¨सह, विजय ¨सह, खोसो कुम्हार, अनील पंडित, मुन्ना ¨सह, र¨वद्र ¨सह, मुकेश ¨सह, दीपक ¨सह, रामबिलास स्वर्णकार, भीखी साव, मुरली स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।