खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है: दुबे
जिला परिषद उपाध्यक्ष गढ़वा श्रीमती रेखा चौब के नेत्रित्व में एक सिस्ट मण्डल जिसमें बसन्त यादव,राम कृपाल दुबे, प्रमुख संघ के अधयक्ष धर्मराज पासवान, मृत्युंजय ¨सह, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राम ,खरौंधी, विनय चौबे ¨सघीताली, विकास ¨सह कुशवाहा,प्रमुख मेराल सभी लोगो ने आज मुख्यमंत्री से मिल कर 2017-1
गढ़वा: एआरडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के बीच बैलून रेस, चम्मच रेस, थ्री लेग रेस, सलमान रेस, चेयर रेस, कबड्डी तथा मटका फोड़ प्रतियोगिता कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के निदेशक पीके दूबे व प्राचार्या अणिमा पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पीके दूबे ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होता है। अणिमा पांडेय ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिये। खेल में प्रतिशोध नही प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा का विकास होता है तथा खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलकूद प्रतियोगिता में बैलून रेस में केजी से दिव्यम राज व नुमान सैफी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हृदयलाल द्वितीय व सेफाली ने तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं मटका फोड़ प्रतियोगिता में अनुराग कुमार विजेता रहा। चम्मच रेस में नासरीन परवीन प्रथम, तम्मना द्वितीय तथा दीक्षा रानी व स्वर्णिम ¨सह ने तृतीय स्थान प्राप्त की। सलमान रेस में गुलाम गौस प्रथम, अंकित प्रजापति द्वितीय व प्रत्यूष कुमार तृतीय। थ्री लेग रेस में अ़र्फना नाफिश व अनुराधा पांडेय प्रथम, मनीशा व अंशु द्वितीय तथा नाहिद कौसर व साना प्रवीण तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं चेयर रेस में कंचन कुमारी प्रथम,साक्षी कुमारी द्वितीय व पूनम ¨सह तृतीय स्थान प्राप्त किया।