Move to Jagran APP

दो मिनट के लिए आज थम जाएगा गढ़वा, मौन रखकर देंगे श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी गढ़वा दैनिक जागरण द्वारा 14 जून को पूर्वाह्नन 11 बजे कोरोना से दिवंगत आत्माओं

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:26 PM (IST)
दो मिनट के लिए आज थम जाएगा गढ़वा, मौन रखकर देंगे श्रद्धांजलि
दो मिनट के लिए आज थम जाएगा गढ़वा, मौन रखकर देंगे श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, गढ़वा : दैनिक जागरण द्वारा 14 जून को पूर्वाह्नन 11 बजे कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया है। जो जहां हैं वहीं पर रूककर निर्धारित समय पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण करेंगे। आज गढ़वा जिला दो मिनट के लिए पूर्वाह्न 11 बजे थम सा जाएगा। विभिन्न संगठनों के लोगों ने दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम को समर्थन दिया गया है। इन संगठनों से जुड़े लोग पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना करेंगे। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानेां में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान दो मिनट के प्रार्थना के साथ साथ कोरोना से मृत लोगों की याद में पौधारोपण भी किया जाएगा। दैनिक जागरण द्वारा जिला मुख्यालय गढ़वा में नवादा मोड़ पर स्थित बीएसकेडी न्यू बिल्डिग परिसर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन पूर्वाह्न 11 .15 बजे से 11.30 बजे तक किया जाएगा। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्म गुरू दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। साथ ही कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के स्वजनों द्वारा परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा। - कोरोना से दिवंगत लोगों की याद में चिरौंजिया मोड़ पर पौधे लगाएंगे उमेश कश्यप

loksabha election banner

दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना एवं पौधारोपण कार्यक्रम को लगातार आम लोगों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का समर्थन मिल रहा है। इससे प्रेरित होकर गढ़वा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कोरोना से मृत लोगों की याद में पौधे लगाने का निर्णय लिया है। 14 जून को इनके द्वारा चिरौंजिया मोड़ के समीप पौधारोपण किया जाएगा। उक्त पौधे वैसे लोगों के नाम पर लगाए जाएंगे जिनकी जान कोराना के कारण चली गई है। पौधे लगाने के बाद उपस्थित लोगों द्वारा इन्हें बचाने का भी संकल्प लिया जाएगा। इस संबंध में उमेश कश्यप ने बताया कि दैनिक जागरण द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। पत्रकारिता के साथ साथ समाजसेवा एवं जनजागरण का भी कार्य किया जा रहा है। यह बहुत ही सराहनीय है। दैनिक जागरण के अभियान में हम सभी साथ है। कोरोना के कारण हमसे कई लोग बिछड़ गए हैं। कोरोना ने हमें आक्सीजन का महत्व समझा दिया है। इसलिए हर किसी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। - सभी मंडलों में आज पौधरोपण करेगा भाजयुमो

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि दैनिक जागरण के अभियान में हम कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। 14 जून को सभी मंडलों में पौधे लगाया जाएगा। साथ ही कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण कोरोना काल में लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है। कोरोना से दिवंगत हुए लोगों के लिए सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है। इससे सभी धर्म के लोग जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही कोरेना से मृत लोगों की याद में पौधारोपण किया जाना भी बेहतर कार्य है। भाजयुमो इस अभियान में साथ है। - दैनिक जागरण द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण परिवार हर समय साथ है। कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना सभा एवं पौधारोपण का कार्य बेहतर कदम है। इसमें हर किसी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

डा. पातंजलि केशरी, अध्यक्ष, पर्यावरण परिवार, गढ़वा

-

कोरोना के कारण हम सभी से बहुत से लोग बिछड़ गए हैं। इन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दैनिक जागरण ने बेहतरीन कार्य किया है। इनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन तथा पौधारोपण कार्य में भी को सहयोग करना चाहिए। आजसू पार्टी इस अभियान में उनके साथ है।

डा. इस्तेयाक रजा, जिला सचिव आजसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.