विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गढ़वा में सड़क पर फेंके मिले 10-10 के सैकड़ों नोट, इलाके में सनसनी

By Alok ShahiEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2020 03:14 PM (IST)

गढ़वा के लगमा खजूरी गांव में 10-10 रुपए के करीब 100 नोट फेंके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गढ़वा में सड़क पर फेंके मिले 10-10 के सैकड़ों नोट, इलाके में सनसनी
गढ़वा में सड़क पर फेंके मिले 10-10 के सैकड़ों नोट, इलाके में सनसनी

गढ़वा, जासं। एनएच-75 पर गढ़वा के लगमा खजूरी गांव में 10-10 रुपए के करीब 100 नोट फेंके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। यह नोट किसने और कब फेंका, लोगों को पता नहीं चल पा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बीडीओ जागो महतो तथा पुलिस इंस्पेक्टर रमोद सिंह मौके पर पहुंच कर वहां इकट्ठा हुई भीड़ को हटाया इसके बाद वे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

ग्रामीणों में भय का माहौल

बीडीओ जागो महतो के अनुसार  प्रथमदृष्टया मामला मानवीय भूल का लग रहा है। किसी के रुपये गिर गए मालूम पड़ते हैं। दस-दस के नोटों की गड्डी है जिसकी कीमत लगभग सात से आठ हजार रुपये हैं। मेडिकल टीम को बुलाया गया है। वे रुपये को सर्वप्रथम सैनिटाइज करेंगे। इसके अलावा बैंकों से रिपोर्ट ली जा रही है। अभी तक जानकारी नहीं मिल पाया है कि यह पैसा किसने निकाले थे। बंडल के अनुसार रुपये एसबीआई से निकाले गए हैं। ग्रामीणों में कोरोना को लेकर भय का माहौल है।