विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में आज और कल इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, पहले ही निपटा लें अपने जरुरी काम

Published: Thu, 02 Jul 2026 01:20 PM (IST)

डंडई विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 11 केवी और 33 केवी लाइन के रखरखाव तथा नए ब्रेकर लगाने के कारण 2 और 3 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और विभाग को सहयोग करें।

विद्युत सब स्टेशन में कार्य करते विद्युत कर्मी। जागरण

विद्युत सब स्टेशन में कार्य करते विद्युत कर्मी। जागरण

HighLights

  1. डंडई उपकेंद्र पर 11 केवी, 33 केवी लाइन का रखरखाव।

  2. 2 और 3 जुलाई को सुबह-शाम बिजली आपूर्ति बाधित।

पंचायत सूत्र, डंडई (गढ़वा)। डंडई विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 11 केवी स्विच ब्रेकर लाइन की मेंटेनेंस, साफ-सफाई तथा 33 केवी का नया ब्रेकर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही चिनिया के 33 केवी फीडर में भी नया आउटगोइंग ब्रेकर स्थापित किया जाएगा।

विद्युत विभाग के कर्मी आजाद खान ने बताया कि इस कार्य के कारण आज एवं 3 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा विद्युत विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग करें। विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस एवं ब्रेकर स्थापना का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय बनाना है।

कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों के संपर्क में आ रही है। बरसात और तेज हवा के दौरान इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने को साथ-साथ दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग पहले से ही आवश्यक तैयारी कर रहा है। ताकि बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो, उपभोक्ताओं को और बेहतर विद्युत सेवा मिल सके। विभाग में उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।