Move to Jagran APP

घर में पांच नाबालिग लड़कियों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई विधवा महिला

घर में पांच नाबालिग लड़कियों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई विधवा महिला

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 04:06 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 04:06 AM (IST)
घर में पांच नाबालिग लड़कियों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई विधवा महिला

घर में पांच नाबालिग लड़कियों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई विधवा महिला

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के बघौता गांव के भुइयां टोला में एक युवक के प्रेम में अंधी मां ने ममतामयी रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बसंती देवी पति स्व अशोक राम भुइयां ने अपने पांच नाबालिग लड़कियों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इन नाबालिग लड़कियों के सिर से पहले ही पिता का साया उठ चुका है। अब मां के भी छोड़कर भाग जाने के बाद लड़कियां अनाथ हो गई। मंगलवार को स्थिति ऐसी हो गई कि पांचों बहनें भूख से बिलबिला रही थीं। तब बघौता गांव के ही सतीश कुमार यादव ने उन्हें अपने घर में ले जाकर भोजन कराया और उन नाबालिग लड़कियों का सहारा बने हैं। इसकी जानकारी मिलने पर चिरौंजिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत दूबे ने उन्हें 50 किग्रा चावल उपलब्ध कराया। श्रीकांत दूबे ने बताया कि वे इन नाबालिग लड़कियों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। जानकारी के अनुसार भुइयां टोला निवासी अशोक राम भुइयां की पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। दंपती को पांच संताने हैं। सभी पुत्रियां हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी आरती कुमारी 13 वर्ष की है। जबकि सबसे छोटी बेटी छह वर्ष की है। पति की मौत के बाद पांच लड़कियों के भरण पोषण की जिम्मेदारी बसंती देवी ही निभा रही थी। लेकिन मंगलवार को वह अपने कथित प्रेमी के साथ घर से भाग गई। ग्रामीणों के अनुसार बसंती का प्रेमी मझिआंव प्रखंड का रहनेवाला एक 17 वर्षीय किशोर है। जबकि बसंती उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बसंती देवी जब अपनी बेटियों को घर में छोड़कर भागने की तैयारी में थी, तब उसके पड़ोसियों ने उसे मना किया। लोगों के दबाव में वह लड़कियों को आटो में लेकर गढ़वा के लिए रवाना हुई। लेकिन कुछ दूर जाकर ही पांचों बेटियों को आटो से उतारकर घर जाने को कहकर बसंती देवी अपने प्रेमी के साथ चली गई। वहां से पांचों लड़कियां रोते बिलखते घर लौट आई। जब बच्चियां भूख के कारण रोने लगी तो इसकी जानकारी मिलने पर गांव के सतीश कुमार यादव व मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत दूबे उनकी सहायता में आगे आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.