Move to Jagran APP

नागेंद्र सिंह बने मवि रारो के विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

नागेंद्र सिंह बने मवि रारो के विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 06:36 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 06:36 PM (IST)
नागेंद्र सिंह बने मवि रारो के विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष
नागेंद्र सिंह बने मवि रारो के विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

नागेंद्र सिंह बने मवि रारो के विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

loksabha election banner

संवाद सूत्र डंडई (गढ़वा) प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय रारो परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रारो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर ने किया। आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नागेंद्र सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, रानी देवी को उपाध्यक्ष, आशा देवी को संयोजिका का व रेशमा देवी को उप संयोजिका के रूप में चयन किया गया। वही लालमुणि पासवान, आलोक कुमार, लालमोहन पासवान, शमीम अंसारी, आशा देवी को सदस्य के रूप में चुना गया। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संकुल साधन सेवी दिलीप कुमार यादव, अनिल कुमार वर्मा व संतोष कुमार पाठक उपस्थित थे। बैठक में पर्यवेक्षक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को समिति पुनर्गठन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर संकुल साधन सेवी दिलीप कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वैसा होना चाहिए जो बच्चों अभिभावक की तरह स्नेह व मार्गदर्शन प्रदान कर विद्यालय का सफल संचालन करा सके। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। वही सीआरपी संतोष पाठक ने कहा कि संयोजिका का दायित्व है कि विद्यालय के भोजन व्यवस्था का मातृवत का भाव से संचालन करे। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र सिंह को बधाई दी एवं कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी से भरा होता है।उन्होने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्यालय के विकास में अहम भूमिका अदा करेंगे। मौके पर जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान, पंचायत समिति सदस्य अरविंद पासवान, पूर्व उपमुखिया शिव प्रसाद यादव, शकील अंसारी, मुकेश ठाकुर, यासीन अंसारी, शशीकांत ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.