विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाना पाटेकर का झारखंड से था खास कनेक्शन, राजमहल में हुई थी फिल्म 'न्यू रॉबिन हुड' की शूटिंग; यादें आज भी ताजा

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:22 PM (IST)

नाना पाटेकर 1986 में गढ़वा के रंका गढ़ में 'न्यू रॉबिन हुड' फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे, जिसकी ...और पढ़ें

पिक्चर की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर। जागरण

पिक्चर की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर। जागरण

HighLights

  1. नाना पाटेकर ने 1986 में रंका गढ़ में 'न्यू रॉबिन हुड' की शूटिंग की।

  2. तपन सिन्हा निर्देशित यह फिल्म जमींदारी कालखंड पर आधारित थी।

  3. रंका राज परिवार ने नाना पाटेकर के साथ बिताए पल याद किए।

संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा)। अपने दमदार अभिनय से संपूर्ण वालीवुड ही नहीं देश-दुनिया को सम्मोहित करने वाले फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की सूचना से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नाना पाटेकर वर्ष 1986 में रंका गढ़ में न्यू रॉबिन हुड फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। उस समय उनके दमदार अभिनय को रंका के लोगों ने अपनी आंखों से देखा था। रंका में उनके चाहने वालों में उस समय के युवा, बुजुर्ग और बच्चों तक ने उनकी अदाकारी की जमकर सराहना की थी।

nana patekar

जानकारी के अनुसार, न्यू रॉबिन हुड नामक फिल्म की शूटिंग रंका स्थित राज प्रासाद में फिल्माई गई थी, जो जमींदारी कालखंड की घटना पर आधारित थी। रंका राज परिवार के उत्तराधिकारी राजा कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह ने नाना पाटेकर के निधन पर आत्मीय शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वर्ष 1986 में रंका राज प्रासाद में फिल्माए गए न्यू रॉबिन हुड के मौके पर रंका पहुंचे नाना पाटेकर और उत्पल दत्त तथा अन्य फिल्मी कलाकार पहुंचे थे।

nana patekar new robin hood film

उन्होंने नाना पाटेकर के साथ बिताए गए उस पल को याद करते हुए कहा कि नाना पाटेकर एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उनकी आत्मीयता ने मनमोह लिया था। आज वे हम सबों के बीच नहीं हैं, परमात्मा उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।

nana patekar

उन्हाेंने बताया कि लगातार तीन दिनों तक रंका राज प्रासाद में हुई शूटिंग के बाद एक बार में पुनः यहां आने का वादा करके गए थे, लेकिन वे कतिपय कारणों से नहीं दुबारा रंका नहीं आ सके। उनकी कमी हमेशा संपूर्ण बॉलीवुड और उनके चाहने वालों को खलती रहेगी। नाना पाटेकर और उत्पल दत्त के साथ उनके बीते हुए पल का सजीव रूप में वर्णन करते हुए उन्होंने कहा की उत्पल दत्त और नाना पाटेकर जैसे बड़े फिल्मी हस्ती का हृदय आम लोगों के प्रति बहुत ही संवेदनशील था, जो किसी भी चीज को बड़ी गहराई से समझते थे।

nana patekar

उन्होंने बताया कि उक्त फिल्म तपन सिन्हा के निर्देशन में बनी थी। जिसमें नाना पाटेकर के साथ-साथ उत्पल दत्त, रवि घोष, अनिल चटर्जी, सतीश साह सहित कई नामचीन कलाकार रंका गढ़ में दो दिनों तक ठहर कर उक्त फिल्म की शूटिंग की थी। यह फिल्म 1988 रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें- सालों तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना पाटेकर, फिर एक दिन अचानक लगा ब्रेक! भावुक कर देगी स्मोकिंग छोड़ने की कहानी

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर दही-जलेबी के कायल थे, तीर्थराज प्रयाग से आत्मीय जुड़ाव रहा, यहां कई फिल्मों में अभिनय किया