बेटे का गला काटा, सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा बाप
एक व्यक्ति ने अपने मासूम चार वर्षीय बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया और गला हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा।
रांची, जेएनएन। इस कलयुगी पिता की हैवानियत पर इंसानियत शर्मिंदा है। इसने कुछ ऐसा किया कि आपकी रूह कांप उठेगी। इसने अपने मासूम चार वर्षीय बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, वह अपने ही बच्चे का गला हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा। घटना रांची के बुढमू प्रखंड के चाया गांव की है।
आरोपी का नाम सुकरा उरांव है। गांव वालों ने जब उसकी हरकत देखी तो एक बारगी वह सन्न रह गए। कुछ देर तक तो उन्हें समझ में ही नहीं आया कि क्या किया जाए। फिर गांव वाले एकजुट हुए और आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आरोपी ने पारिवारिक कलह के बाद इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ ही भय व्याप्त है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।