विस्थापितों का आंदोलन जारी रखने का निर्देश
संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढ़वा) अरसली उतरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झुमरी के प्रांगण में
संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा) : अरसली उतरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झुमरी के प्रांगण में रविवार को विस्थापित संघर्ष समिति भवनाथपुर की बैठक हुई। जिसमें विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले 1 माह से चल रहे आंदोलन पर चर्चा की गई। भवनाथपुर के अंचल अधिकारी व सेल प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर चर्चा हुई। इसमें एक स्वर में उपस्थित लोगों ने कहा कि हमलोगों का आंदोलन अनरवत जारी रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हमारी मांग नही मानी गई तो प्रशासनिक भवन के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन, अश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तथा मांगे नही पूरी होने पर आत्मदाह भी किया जाएगा। बैठक में महासचिव राम विजय साह ,सचिव यमुना राम ,उपाध्यक्ष भरत साह व मीडिया प्रभारी दीपक जयसवाल ,ददुली साह ,सरयू राम, बीरबल साह, मनोज प्रजापति, अनिल साह, शनिचर अगरिया, बिदु राम, चंद्रिका राम, मेघनाथ पासवान, माखन बैठा, रामनंदन भुइयां, बुधु भुइयां, रामबेलश पासवान, विजय समेत झुमरी, सिदुरिया, घाघरा, गोड़गाव, सरिया,चपरी आदि गांव के विस्थापित उपस्थित थे।