विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, रात में शराब पार्टी के बाद दो साथी फरार

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:19 PM (IST)

गढ़वा के रंका मोड़ स्थित होटल उजाला में 32 वर्षीय राजन तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। रात में ...और पढ़ें

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गढ़वा के होटल में 32 वर्षीय युवक का शव मिला।

  2. रात की शराब पार्टी के बाद दो साथी गायब हो गए।

  3. पुलिस संदिग्ध मौत की जांच कर रही है, कई सवाल उठे।

संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा में रंका मोड़ स्थित होटल उजाला के एक कमरे में मंगलवार की सुबह अचानक उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय राजन तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़नार गांव का रहने वाला राजन वाहन सीज करने का काम करता था। घटना की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और होटल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, राजन तिवारी अपने साले पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो गांव निवासी संजय तिवारी और दो अन्य सहयोगियों गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा गांव के शुभम तिवारी व खजूरी गांव के सूरज पासवान के साथ सोमवार की रात होटल उजाला में ठहरा था। 

साथ सोए बाकी दो साथी कमरे से गायब

कमरे के भीतर देर रात तक जाम छलके और शराब की महफिल सजी। इसके बाद सभी गहरी नींद में सो गए। लेकिन सुबह का सूरज ढलते ही होटल के उस कमरे में खौफनाक मोड़ आ गया।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 2.09.43 PM

सुबह जब संजय तिवारी की आंख खुली, तो कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बिस्तर पर राजन अचेत पड़ा हुआ था, जबकि रात में साथ सोए बाकी दो साथी कमरे से गायब थे। संजय ने राजन को झकझोर कर उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। 

तुरंत स्वजन और पुलिस को सूचना दी

अनहोनी की आशंका होते ही उसने तुरंत स्वजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और कमरे को सील करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया। 

रात की शराब पार्टी के बाद दो साथियों का अचानक गायब होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। मौत की असली वजह जहरीली शराब है, कोई अंदरूनी बीमारी या फिर कोई गहरी साजिश, पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- गढ़वा में शिव मंदिर के पास मकान की नींव से मिली रहस्यमयी तिजोरी का राज खुला, मिले 100 साल पुराने सिक्के