विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा के मझिआंव में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:41 AM (IST)

गढ़वा के मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय मंटू मेहता की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

मझिआंव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत।

मझिआंव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत।

HighLights

  1. मझिआंव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत।

  2. 19 वर्षीय मंटू मेहता की हुई दर्दनाक मौत।

संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव - सुंडीपुर मुख्य सड़क पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने सड़क में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 नंबर पर फोन किया गया। उसके पश्चात एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी लाया गया। जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान पलामू जिले के लहर बंजारी गांव निवासी जगन्नाथ मेहता के 19 वर्षीय पुत्र मंटू मेहता के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव खुर्द गांव निवासी अखिलेश पाठक के 35 वर्षीय पुत्र नीलाभ पाठक के रूप में की गई है।

इस हादसे को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। कहीं इसे मोटरसाइकिल दुर्घटना बताया जा रहा है, तो कहीं स्कूटी को चारपहिया वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात कही जा रही है। हालांकि, दुर्घटना किस प्रकार हुई और इसमें किस वाहन की भूमिका थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मंटू मेहता और घायल नीलाभ पाठक दोनों एक ही स्कूटी पर सवार थे। इसी दौरान वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मंटू मेहता की मौत हो गई।

वहीं, नीलाभ पाठक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दुर्घटना में शामिल वाहन और हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें- गढ़वा में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था! अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, व्हाट्सएप से चल रही ड्यूटी रोस्टर