यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनू बनकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और फिर..., हैवानियत की ऐसी दास्तां कि सुनकर कांप जाए रूह
झारखंड के गढ़वा में एक नाबालिग छात्रा से प्रेम का नाटक कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले ...और पढ़ें

HighLights
- किशोरी को प्रेम जाम में फंसा दो युवकों ने किया दुष्कर्म
- औरंगाबाद के युवक ने गढ़वा में दिया घटना को अंजाम
संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा)। नाबालिग छात्रा से प्रेम का नाटक कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में झारखंड के गढ़वा पुलिस ने शनिवार की सुबह दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपित युवकों में एक बिहार के औरंगाबाद जिले के साड़ी संडा गांव निवासी मोहम्मद शाहरुख और दूसरा झारखंड के पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतगावां निवासी मो. तौकीर उर्फ फरहान शामिल हैं।
रंका थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। छात्रा के माता-पिता दिल्ली में प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। घर में अकेली होने के वजह से वह गढ़वा में अपने रिश्तेदार के घर पर रह कर पढ़ाई करती थी।
अपना नाम सोनू बताकर की थी दोस्ती, फिर...
मैट्रिक तक की पढ़ाई बिहार में करने के दौरान बिहार के औरंगाबाद जिले के साड़ी संडा गांव निवासी मोहम्मद शाहरुख नाबालिग को अपना नाम सोनू बताता था। वह अपने हाथ में अक्सर कलावा और लाल टीका लगा कर छात्रा से मिलता था।
शाहरुख ने पहले छात्रा को विश्वास में लिया और फिर प्रेम का नाटक करने लगा। मैट्रिक के बाद नाबालिग छात्रा गढ़वा आ गई। यहां रहने के दौरान वह समय-समय पर बातें करता था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
शनिवार की सुबह करीब छह बजे नाबालिग जब कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी, उसी दौरान मो. शाहरूख अपने एक अन्य दोस्त मो. तौकीर उर्फ फरहान के साथ स्कॉर्पियो से पहुंचा और छात्रा को गाड़ी में बैठाकर गढ़वा की तरफ निकल गया।
रंका-गढ़वा सड़क पर जंगल किनारे गाड़ी रोक कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कोचिंग क्लास में नहीं पहुंचने की जानकारी पर जब स्वजन को मिली तो खोजबीन की।
घटनास्थल पर नाबालिग लगातार रोये जा रही है। उसके बदन पर कपड़ा नहीं था। इसकी जानकारी रंका पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दोनों दरिदों को किया गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के साथ-साथ दोनों युवकों को रंका थाना लाकर पूछताछ की। इसके पश्चात नाबालिग के रिश्तेदार से मिले आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
