विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 8 साल की बच्ची से रेप, पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर ने की दरिंदगी, मां की शिकायत पर FIR दर्ज

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:25 PM (IST)

Garwa Rape Case: एक 15 वर्षीय किशोर पर अपनी 8 वर्षीय पड़ोसी बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

गढ़वा में 8 साल की बच्ची से रेप। फाइल फोटो

गढ़वा में 8 साल की बच्ची से रेप। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी ही पड़ोस की 8 वर्षीय मासूम बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया।

घटना शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया।

बहला-फुसलाकर छत पर ले गया आरोपी

प्राथमिकी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर वहां पहुंचा और उसने बच्ची को यह कहकर बरगलाया कि उसकी बहन उसे बुला रही है।

मासूम उसकी बातों में आकर उसके घर चली गई। आरोपी उसे सीधे घर की छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब बच्ची दर्द से कराहने और चिल्लाने लगी, तो उसकी आवाज सुनकर उसका भाई दौड़ता हुआ आरोपी के घर की छत पर पहुंचा। वहां का दृश्य देख उसके होश उड़ गए।

भाई ने तुरंत अपनी बहन को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और उसे घर लेकर आया। पीड़िता की मां जब इस घृणित कार्य की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो वहां न्याय मिलने के बजाय उन्हें डराया-धमकाया गया।

आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता की मां को उलाहना देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने मामला दबाने का दबाव बनाते हुए कहा कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।

यह भी पढ़ें- 18 साल का इंतजार खत्म: झारखंड में रविवार को पात्रता परीक्षा JET, 1.75 लाख अभ्यर्थी 434 केंद्र; निगेटिव मार्किंग नहीं

यह भी पढ़ें- झारखंड में सियासी घमासान: पूर्व मंत्री ने BJP विधायक सत्येंद्र नाथ पर दर्ज कराई FIR, अभद्र टिप्पणी का आरोप