विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: 50 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया तो 26 नवंबर से कटेगी बिजली, सरकारी दफ्तर भी निशाने पर

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:20 AM (IST)

गढ़वा जिले में 50 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन 26 नवंबर से काटे जाएंगे। विद्युत विभाग ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से तत्काल बकाया जमा करने की अपील की है, जिसमें सरकारी संस्थान भी शामिल हैं।

50 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया तो 26 नवंबर से कटेगी बिजली (AI Generated Image)

50 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया तो 26 नवंबर से कटेगी बिजली (AI Generated Image)

HighLights

  1. 50 हजार से अधिक बकाया पर कटेगा बिजली कनेक्शन।

  2. 26 नवंबर से शुरू होगी कार्रवाई, पहले भी नोटिस।

  3. सरकारी संस्थान भी विभाग के रडार पर शामिल।

संवाद सहयोगी, गढ़वा। जिले में बिजली बिल का 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर अब विद्युत विभाग शिकंजा कसने जा रहा है।

ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन 26 नवंबर 2026 से काटने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें पूर्व में भी बकाया भुगतान के लिए नोटिस दिया जा चुका है। विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदिनीनगर के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता के आदेश पर यह कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा के कनीय अभियंता कमल कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 50 हजार रुपये से अधिक बकाया है और उन्हें पहले ही नोटिस दिया जा चुका है, उनका कनेक्शन 26 नवंबर से विच्छेदित कर दिया जाएगा।

विभाग ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से तत्काल बकाया राशि जमा करने की अपील की है। बकाया भुगतान करने के बाद 24 घंटे के अंदर बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया जाएगा।

वहीं, जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल में किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की शिकायत है, उन्हें कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि गढ़वा जिले में बिजली बिल बकायादारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। इसमें कई सरकारी संस्थान भी शामिल हैं। ऐसे में विभाग की इस कार्रवाई से बड़े बकायादारों में हड़कंप मचना तय माना जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि 26 नवंबर से शुरू होने वाली कार्रवाई में विभाग कितने बड़े बकायादारों का बिजली कनेक्शन काटता है और सरकारी संस्थानों से बकाया वसूली के लिए क्या कदम उठाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।