Jharkhand Crime: नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह
डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव के बागे झरिया में एक नाबालिग ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर लिया है। हत्या करने वाला एक किशोर है जिसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
जागरण संवाददाता, गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव के बागे झरिया में एक नाबालिग ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर लिया है। हत्या करने वाला एक किशोर है, जिसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 22 नवंबर 2023 को डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव के बागे झरिया टोला में किसी महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। बाद में मृतका की पहचान हुई तथा उसके पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिए आवेदन में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। एसपी ने बताया कि एसआइटी ने कांड का पर्दाफाश कर लिया है। कांड को अंजाम देने वाला नाबालिग को पकड़ा गया। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।