लायंस ग्रीन ने आयोजित किया फूड फोर हंगर कार्यक्रम
संवाद सहयोगी गढ़वा लायंस क्लब आ़फ गढ़वा ग्रीन के तत्वाधान में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, गढ़वा :लायंस क्लब आ़फ गढ़वा ग्रीन के तत्वाधान में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेश गुप्ता उर्फ पवन जी के सौजन्य से फूड फोर हंगर कार्यक्रम का आयोजन संकट मोचन मंदिर रंका मोड़ पर किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। जिसमे 150 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन जय शंकर ब्रेजियर ने कहा कि क्लब द्वारा लगातार पांच सप्ताह से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जो सदस्यों और उनके परिवार सदस्यों के जन्मदिन या सालगिरह पर किया जा रहा है। आगे भी यह आयोजन भी जारी रहेगा। अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब आ़फ गढ़वा ग्रीन निरंतर जरुरतमंदो की सेवा में लगा है। जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध कराकर हमें काफी खुशी का अनुभव होता है। आगे भी हमारे द्वारा यह कार्यक्रम जारी रखा जाएगा। मौके पर रीजन चेयरमैन अमित कश्यप, सचिव विनय कश्यप व क्लब के सदस्य उपस्थित थे।