पति से नोंकझोंक कर खाया जहर
गढ़वा श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुभा खुर्द गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी रेखा देवी ने धतूरे का पत्ती खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी ने पैसे के लिए अपने पति से नोंकझोंक किया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर धतूरे का पत्ती खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुभा खुर्द गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी रेखा देवी ने धतूरे का पत्ती खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी ने पैसे के लिए अपने पति से नोंकझोंक किया था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर धतूरे का पत्ती खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।