किडनी फेल होने से बच्ची की मौत
सवांद सूत्र,केतार - मुकुन्दपुर पंचायत निवासी अनिल बियार की
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 04:58 PM (IST)
केतार: केतार पंचायत निवासी अनिल बियार की 8 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का मृत्यु किडनी फेल होने से हो गई। जानकारी के अनुसार पिछले 3 माह से काजल बीमार थी। परिजनों द्वरा काजल को रिम्स रांची में भी इलाज कराया था। डॉक्टरों के अनुसार काजल की किडनी ने कार्य करना बंद कर दिया था। जिससे उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रम्हदेव कुमार गुप्ता, पंचायत स्वयं सेवक रविकांत चंद्रवंशी, नागा वियार ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें