Move to Jagran APP

छापेमारी कर लौट रहे पुलिस दल पर महिलाओं ने किया पथराव

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ अवैध शराब के खिलाफ पुलिस क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है। इस

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
छापेमारी कर लौट रहे पुलिस दल पर महिलाओं ने किया पथराव
छापेमारी कर लौट रहे पुलिस दल पर महिलाओं ने किया पथराव

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है। इस दौरान प्रखंड के बरायं पंचायत के नौआडीह में छापेमारी कर लौट रही पुलिस के वाहन पर पीछे से महिलाओं पत्थर से हमला किया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। जब तक पुलिस कार्रवाई करती तब तक वह भाग गई। वहीं उत्पाद विभाग एवं पुलिस ने 4500 किलो जावा महुआ एवं 500 लीटर बना कर रखे देसी शराब जब्त किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में राकेश मंडल, बालेश्वर मंडल, बासुदेव, विजय मंडल, अरूण मंडल, कृष्णा प्रसाद, मुकेश मंडल, सुनील मंडल, भोला मंडल, बबलू मंडल आदि को चिन्हित किया है। इन पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। दूसरी ओर छापामारी कर लौट रहे पुलिस दल का कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया। पीछे से पुलिस पर पत्थर भी चलाए, जिससे पुलिस की एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई। पथराव के बाद पुलिस की कार्रवाई से वे फरार हो गईं। गुप्त सूचना पर गांव के अगल-अलग 15-17 अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसमें 10 से उपर ठिकानों पर जावा महुआ और बना देसी शराब जब्त किया गया। कारोबारियों ने मकई के खेत में जावा महुआ छुपा कर रखा था। जावा महुआ कई प्लास्टिक के ड्रामो के भरे थे। इसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गांव स्थित अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया है। पुलिस ने शराब बनाने उपकरण के अलावा खाली ड्राम भी जब्त किया है। कार्रवाई में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सअनि किशोर नंद सिंह के अलावा विष्णुगढ़ थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.