Move to Jagran APP

अनुसूचित क्षेत्रों के विकास में सक्रियता से लगी है केंद्र सरकार : अर्जुन मुंडा

प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को डालटनगंज से भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भंडरिया के लोगों से मुझे काफी लगाव रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:18 AM (IST)
अनुसूचित क्षेत्रों के विकास में सक्रियता से लगी है  केंद्र सरकार : अर्जुन मुंडा
अनुसूचित क्षेत्रों के विकास में सक्रियता से लगी है केंद्र सरकार : अर्जुन मुंडा

भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को डालटनगंज से भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भंडरिया के लोगों से मुझे काफी लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार अनुसूचित क्षेत्रों के विकास में सक्रियता से लगी है। मोदी सरकार बनने के बाद ऐसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे क्षेत्रों के लिए हम कार्य योजना बना रहे हैं। हर प्रखंड में एकलव्य विद्यालय के द्वारा जनजातीय बच्चों को पढ़ाने का पूरा व्यवस्था सरकार प्रारंभ कर रही है। आजादी के बाद आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के मॉडल पर चर्चा होने लगी है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा-सुरक्षा कैसे होगी, इन सब विचार के साथ ही मॉडल शिड्यूल में इन क्षेत्रों को रखा गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के पक्ष में मतदान करने तथा एक बार फिर से झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने की अपील की। सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन बिरझू सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय जिप सदस्य रामजीत सिंह, पूर्व जिप सदस्य हिरवंती देवी, बड़गड़ जिप सदस्य रमेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, ठाकुर महतो, आनंदी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.