झामुमो की जिला कमेटी की हुई घोषणा
गढ़वा : झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नाम की
गढ़वा : झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। साथ ही इसकी सूचना पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरन को भी दी गई है। नई कमेटी में प्रेमचंद तिवारी, रामसागर उरांव, रामनाथ तुरी, डा. अशजद अंसारी, अशोक चौधरी, हरिहर ¨सह खरवार, वीरेंद्र पांडेय, राम नरेश मेहता, दिव्य प्रकाश केशरी, फैजुल्लाह अंसारी, विकास चौबे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मनोज ठाकुर जिला सचिव, रत्नेश कुमार तिवारी व मुस्ताक अंसारी को सह सचिव, मुकेश कुमार सिन्हा व मुस्ताक मंसूरी को संगठन सचिव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी धीरेंद्र चौबे को तथा संयुक्त सचिव सरयू ¨सह खरवार, जबकि जिला समिति सदस्य के रूप में शमशाद खान, लाल मोहम्मद खान, अखिलेश अग्रवाल, शंभू यादव, सत्येंद्र पांडेय, संजय चौधरी, गोरखनाथ दुबे, ईश्वर चंद्र गुप्ता, संजय प्रसाद एवं डा. रहबर अंसारी का चयन किया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दुबे, हीरा यादव, बागेश्वर ¨सह, मो. शोबतारी, नईम सिद्दीकी, महमूद खान, कृष्ण प्रजापति, रहिस अंसारी, देवेंद्र कुमार चौबे, सगीर खान, उमेश शर्मा, वकील अंसारी, अनुज तिवारी, देवेंद्र चौबे, सीताराम पासवान, संतोष राम, शकील अंसारी, जितेंद्र भुइयां, डा. जियाउल हक अंसारी, कमालुदीन खान, एवं शुकुल्ला अंसारी को शामिल किया गया है।