बारिश से गिरा कच्चा घर
नगर उंटारी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल कुमार बारी का कच्चा मकान बीती रात्रि बारिस के कारण गिर गया। घर गिरने के कारण घर में रखा काफी सामान बर्बाद हो गया। वही अनिल कुमार का पूरा परिवार खुले आसमान के निचे रहने को विवश है। जानकारी देते हुए अनिल कुमार ने बताया कि लगातार कई दिनों से वर्षा होने के कारण घर गिर गया और घर मे रखा सारा सामान दब गया। वार्ड नम्बर 2 के वार्ड पार्षद शकील अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द से जल्द आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है।
नगर उंटारी: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल कुमार बारी का कच्चा मकान गुरुवार की रात तेज बारिस के कारण गिर गया। इससे घर में रखा सभी सामान बर्बाद हो गया। वहीं अनिल कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया। अनिल कुमार ने बताया कि लगातार कई दिनों से वर्षा होने के कारण मिट्टी का घर गिर गया। वार्ड नंबर 2 के वार्ड पार्षद शकील अहमद ने अनिल कुमार के यहां जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द से जल्द उन्हें आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है।