Move to Jagran APP

गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं होली

.दिनांक 17/3/19 दिन रविवार को संध्या में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा के परिसर में ग्रुप अध्यक्ष श्री मनोज केशरी के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया.इस अवसर पर फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम और सदभावना का त्योहार है. आपस के गिले शिकवे भुलाकर गले मिलने का त्योहार है. जायन्ट्स वेलफेयर ब्रांच

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:36 PM (IST)
गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं होली

गढ़वा: जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल, गढ़वा के परिसर में ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम और सदभावना का त्योहार है। आपस के गिले शिकवे भुलाकर गले मिलने का त्योहार है। जायन्ट्स वेलफेयर ब्रांच 8 के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का त्योहार है। ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि रासायनिक रंग अबीर का उपयोग नहीं करें। ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलपुरी ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर तथा संयमित रहकर होली पर्व मनावें। अजयकांत पाठक ने कहा कि आचार संहिता को ध्यान  में रखते हुए होली मनाएं। विजय केशरी ने कहा कि होली रंग और अबीर का त्योहार है। इस अवसर पर गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी,  फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, ब्रांच अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, गढ़वा ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खां, आंतरिक उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी,  बाह्य उपाध्यक्ष मनोज केशरी, कोषाध्यक्ष संतोष मेहता, पूर्व अध्यक्ष मनोज केशरी, ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलपुरी तथा अजयकांत पाठक,  विजय केशरी, दीपक तिवारी, नंद कुमार गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अशोक केशरी, अशोक विश्वकर्मा,  चंद्र भूषण सिन्हा,विनोद गुप्ता,  अरूण सोनी, जितेंद्र कमलपुरी,  रविद्र केशरी,चंदन चंद्रवंशी, कमलेश कुमार गुप्ता, दीपक केशरी, रितेश केशरी, महेंद्र सर्राफ, लखन केशरी, संजय ठाकुर,  नंदकिशोर श्रीवास्तव, कमलेश केशरी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.