मजदूरों को याद करना बड़ी बात : भानु
केतार (गढ़वा) नव जवान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भगवान घाटी में बनिहार बेदी पर 11वी श्र
केतार (गढ़वा): नव जवान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भगवान घाटी में बनिहार बेदी पर 11वी श्रद्धाजंलि सभा का गुरुवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने की। सर्वप्रथम कूपा निवासी बनिहार के स्वजन एवं विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष ओंम प्रकाश तिवारी, रघुराज पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से शहीद बनिहार वेदी पर पुष्प अर्पित किया। इसके पश्चात सभा को दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बताते चलें कि 14 जनवरी वर्ष 2010 में कूपा गांव के दर्जनों बनिहार भोजपुर बिहार से धान काटने के बाद भगवान घाटी में दुर्घटना का शिकार हुए थे। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि विधायक भानु प्रताप शाही ने गरीबों को श्रद्धांजलि देकर सम्मान देने का काम किया, जो काफी सराहनीय है। भानु प्रताप शाही ने कहा कि जब तक भानु प्रताप शाही जीवित रहेंगे तब तक दो फूल बनिहार बेदी पर चढ़ाने का काम करते रहेंगे। मेरी सोच दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करना है। मेरे कार्यकाल में सड़क, आवास, सिचाई, बिजली, पुल समेत अन्य जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने का काम किया गया है। मेरे कार्यकाल में भागोडीह बिजली ग्रिड का शुरुआत कर किसानों के खेत में सिचाई उपलब्ध करने का काम किया। इसी क्रम में पूर्व के विधायकों द्वारा जो डैम बनाया था उसमें पक्की नाली करण करने का काम कर रहा हूं। मेरा सपना है कि नवजवानों को हाथ में रोजगार, किसानों के खेत में सिचाई उपलब्ध कराना है। बेटा का सपना है सोन की नदी किसानों के खेत में, पिता लाल हेमेंद्र प्रताप शाही का सपना कनहर का पानी किसनों के खेत में पहुंचाना है। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के मौके पर बनिहार के स्वजनों एवं गरीब असहाय के बीच तीन हजार से अधिक कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में 18 सूत्री मांग पत्र राजपाल के नाम सीआई जगन्नाथ मांझी को सौंपा गया। इस मौके थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, भाजपा नेता बबलू पटवा, भगत दयानंद, शारदा महेश प्रताप देव, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, विक्रमा सिंह, मनोज पहाड़िया, मनोज कुमार फौजी, राजू कुमार सिंह, मूंगा साह, सीताराम जायसवाल, कुंडल सिंह, रविन्द्र सोनी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगे उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण राम ने किया।