जल सहिया की बैठक संपन्न
फोटो- 26- जानकारी देती जल सहिया समिति के पदाधिकारी संवाद सहयोगी गढ़वा गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को नीलांबर- पीतांबर पार्क में हुई। इसकी जानकारी देते हुए जल सहिया समिति के अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि आगामी 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से नीलांबर- पीतांबर पार्क में बैठक आहूत की गई है। बैठक में संगठन की मजबूती एवं हक व अधिकार के लिए आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल सहिया अपने हक व अधिकार कैसे ले इस पर विस्तार रूप से चर्चा की जाएगी। जल सहिया को समान काम का समान वेतन मिला चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से समिति के महासचिव रेखा देवी सुनीता देवी संयुक्ता देवी कृष्णा कुंवर रीता देवी अमृता देवी कंचन देवी कनकलता देवी ज्ञानती देवी गीता देवी आदि लोग उपस्थित थे।
गढ़वा : गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को नीलांबर- पीतांबर पार्क में हुई। इसकी जानकारी देते हुए जल सहिया समिति के अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि आगामी 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से नीलांबर- पीतांबर पार्क में बैठक आहूत की गई है। बैठक में संगठन की मजबूती एवं हक व अधिकार के लिए आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल सहिया अपने हक व अधिकार कैसे ले इस पर विस्तार रूप से चर्चा की जाएगी। जल सहिया को समान काम का समान वेतन मिला चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से समिति के महासचिव रेखा देवी, सुनीता देवी, संयुक्ता देवी, कृष्णा कुंवर, रीता देवी, अमृता देवी, कंचन देवी, कनकलता देवी, ज्ञानती देवी, गीता देवी आदि लोग उपस्थित थे।