Move to Jagran APP

दीवार गिरने से चार मजदूर घायल

श्री बंशीधर नगर थाना के पूर्णा नगर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से कार्य कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल करवा रेफर कर दिया वहीं दो मजदूरों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार पूर्णा नगर निवासी लतीफ खान का मकान बन रहा था। जिसमें पूर्णा नगर निवासी साबिर अंसारी फिरोज खान एवं बिशुनपुर निवासी खलील खान एवं शेरू खान मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित दीवाल भरभरा कर मजदूरों पर ही गिर गया। इसमें शेरू खान एवं साबिर अंसारी की स्थिति गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार जो दीवाल गिरा है उसकी जोड़ाई एक सप्ताह पूर्व ही हुई थी। घायल चारों मजदूर गुरुवार से ही उसमें काम कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:31 AM (IST)
दीवार गिरने से चार मजदूर घायल

श्री बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के पूरनानगर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से कार्य कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। वहीं दो मजदूरों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार पूरनानगर निवासी लतीफ खान का मकान बन रहा था। जिसमें पूरनानगर निवासी साबिर अंसारी, फिरोज खान एवं बिशुनपुर निवासी खलील खान एवं शेरू खान मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित दीवाल भरभरा कर मजदूरों पर ही गिर गया। घायलों मं इसमें शेरू खान एवं साबिर अंसारी की स्थिति गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार जो दीवाल गिरा है उसकी जोड़ाई एक सप्ताह पूर्व ही हुई थी। घायल चारों मजदूर गुरुवार से ही उसमें काम कर रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.