मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले रही रमना की क्षमा श्रीवास्तव
chama Srivastava in Miss India Beauty Contest. क्षमा श्रीवास्तव 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाला मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले रही हैं।
रमना: गांव से शहर तक महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। लोग इनके प्रतिभा के कायल भी बन रहे हैं। ऐसे ही एक बच्ची रमना प्रखंड के कर्णपुरा गांव की है, जिससे रमना ही नहीं पूरे झारखंड को उम्मीद है। कर्णपुरा निवासी मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले आनंद श्रीवास्तव और संगीता श्रीवास्तव की बेटी क्षमा श्रीवास्तव। क्षमा श्रीवास्तव 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाला मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले रही हैं।
इसके पहले मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए रांची के धुर्वा सेक्टर दो में आयोजित प्रतियोगिता में सभी छह प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए क्षमा ने फाइनल मुकाबले मे स्थान बनाया है। क्षमा की प्रारंभिक पढ़ाई कर्णपुरा में हुई। मैट्रिक की पढ़ाई मेदनीनगर बीसीसी गर्ल्स हाई स्कूल, आबादगंज,तथा इंटर वाणिज्य और स्नातक वाणिज्य जेएस कॉलेज मेदनीनगर और स्नातकोत्तर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय से पूरा किया है। क्षमा की सफलता से स्थानीय लोगों मे खुशी और हर्ष देखा जा रहा है। यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट के अलावे कई सामाजिक कार्यकर्ता मिस इंडिया एलिट के नाम से सोशल मीडिया पर बने अकाउंट पर क्षमा को सपोर्ट करते हुए दूसरे लोगों को भी प्रेरित कर रहे लोगों का कहना है कि क्षमा का चयन से रमना सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन होगा।
क्षमा ने कहा कि मैं जिस क्षेत्र में हूं इसके लिए दादा अनिरुद प्रसाद ने हमेशा प्रोत्साहित किया करते थे। मां संगीत श्रीवास्तव व पिता आनंद श्रीवास्तव ने हमारे सपनों को पंख दिया है। कई करीबियों ने भी भरपूर सहयोग किया है। हमे पूरा भरोसा है की फाइनल मुकाबला का परिणाम मेरे पक्ष में आएगा। क्षमा ने कहा कि लोगों का सपोर्ट हमारे लिए जरुरी है।