Move to Jagran APP

7 डिग्री पहुंचा गढ़वा का तापमान, कनकनी से बढ़ी परेशानी

-कोहरा व शीतलहरी से लोग परेशान फोटो- जीएआरपी- 4- कोहरा का नजारा संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिले का न्यूनतम तापमान रविवार को सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा के कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। कोहरा व शीतलहरी के कारण लोग परेशान हैं। सुबह

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 06:12 PM (IST)
7 डिग्री पहुंचा गढ़वा का तापमान, कनकनी से बढ़ी परेशानी
7 डिग्री पहुंचा गढ़वा का तापमान, कनकनी से बढ़ी परेशानी

गढ़वा : जिले का न्यूनतम तापमान रविवार को सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा के कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। कोहरा व शीतलहरी के कारण लोग परेशान हैं। सुबह 8 बजे के बाद धूप निकल रही है। मगर तापमान में कमी के कारण कपकपी की स्थिति बनी हुई है। कोहरा के कारण वाहनों के परिचालन में भी दिक्कत हो रही है। लोग वाहन चलाते समय दिन में भी लाइट जला रहे हैं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो जाए। वहीं बढ़े ठंड से बचने के लिए लोग अलाव व गर्म कपड़े का सहारा लेते दिख रहें हैं। ठंड के कारण लोग सुबह में देर तक रजाई में दुबके रह रहें हैं। जबकि शाम को भी जल्द घर में चले जा रहे हैं। रात होने के पूर्व ही सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बहुत कम संख्या में लोग सड़क पर नजर आ रहें हैं। वहीं वाहनों का परिचालन भी कम हो रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.