Move to Jagran APP

सुअरजंघा के जंगलों से पत्थरों खनन जोरों पर

सुअरजंघा के जंगलों से पत्थर का उत्खनन सुअरजंघा के जंगलों से पत्थर का उत्खनन सुअरजंघा के जंगलों से पत्थर का उत्खनन सुअरजंघा के जंगलों से पत्थर का उत्खनन

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 04:12 PM (IST)
सुअरजंघा के जंगलों से पत्थरों खनन जोरों पर

डंडई: प्रखंड के दक्षिणी वन क्षेत्र के सुअरजंघा गांव के जंगलों से अवैध पत्थर का खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। पत्थरो का खनन कर लावादुनी से बालेखाड़ तक बनाये जा रहे सड़क में धड़ल्ले से लगाया जा रहा है। सूअरजंघा का बड़का पहाड़ व कुसुमदाह नाला के समीप छोटका पहाड़ से इन दिनों अवैध पत्थर का खनन जोरों पर है। मजदूरों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा पत्थर तोड़वाया जा रहा है। इसके एवज में हमलोगों को छह सौ से आठ सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर दिया जाता है। पत्थर तोड़ने को लेकर जंगलों में चारो तरफ मजदूर लगे हुए हैं। जिससे पहाड़ का अस्तित्व खतरे में है। जानकारी के अनुसार सुअरजंघा,  फुलवार, लावादुनी के जंगलों से पिछले कई वर्षों से अवैध पत्थरों का कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं इन जंगलों से हरे-भरे लकड़ियों की कटाई भी निरंतर जारी है। जिससे जंगल नष्ट होते जा रहा है। लेकिन इसके रोकथाम के प्रति वन विभाग के कर्मी उदासीन दिख रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.