कमांडर दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल
फोटो 17- घायल महिला फोटो 1
गढ़वा: एनएच 343 गढ़वा अंबिकापुर मार्ग पर रविवार को रंका थाना क्षेत्र के हांडीघाट में यात्रियों से भरी एक कमांडर के पलटने से आठ यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कमांडर दुर्घटना में घायल सभी यात्री बरदरी गांव के हांडीघाट टोला के रहने वाले हैं। उक्त सभी गोदरमाना में लगने वाले साप्ताहिक हाट में जा रहे थे। कमांडर में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। गांव से कुछ ही दूर जाने के बाद असंतुलित होकर कमांडर पलट गई। इस घटना में कमांडर में सवार यात्रियों में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रंका सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल सरदार मांझी, तीरथ उरांव व कौशल्या देवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। तीरथ उरांव व कौशल्या देवी को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि सरदार मांझी को उसके परिजन छतीसगढ़ के रामानुजगंज के अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। अन्य पांच घायलों का इलाज रंका सीएचसी में चल रहा है।