Move to Jagran APP

जिले में धान की खरीद शुरू, 17.50 रुपये मूल्य तय

श्री वंशीधर नगर में शुक्रवार की शाम धान क्रय केंद्र का उद्घाटन हुआ। धान क्रय केंद्र का शुभारंभ होने से किसान काफी हर्षित है। केंद्र का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने विधिवत पूजन अर्चन कर किया। उन्होंने कहा कि काफी समय पर धान क्रय केंद्र खुल गया है किसान मैसेज आने पर धान लेकर केंद्र पर आये। केंद्र प्रभारी गौतम ¨सह ने कहा कि सभी किसान साफ सुथरा धान लेकर आये किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल शुरुआती दौर में जिन किसानों का मैसेज आ चुका है उन किसानों का धान लिया जायेगा ततपश्चात अन्य किसानों का मैसेज आना प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ा गोदाम उपलब्ध कराया गया है इसलिए लगातार धान की खरीद जारी रहेगा। किसान मैसेज में दिये गए समय के हिसाब से अपना धान लेकर गोदाम पर आये ताकि समय पर उनका धान खरीदा जा सके। इस मौके पर नसमो प्रखंड अध्यक्ष विभूति चौबे, सतेंद्र पाण्डेय, विनय पाण्डेय, संजय पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 05:41 PM (IST)
जिले में धान की खरीद शुरू, 17.50 रुपये मूल्य तय
जिले में धान की खरीद शुरू, 17.50 रुपये मूल्य तय

जाटी, श्री बंशीधर नगर: बंशीधर नगर में शुक्रवार की शाम धान क्रय केंद्र का उद्घाटन हुआ। धान क्रय केंद्र का शुभारंभ होने से किसानों में खुशी है। केंद्र का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि समय पर धान क्रय केंद्र खुल गया है। किसान मैसेज आने पर धान लेकर केंद्र पर आएं। केंद्र प्रभारी गौतम ¨सह ने कहा कि सभी किसान साफ सुथरा धान लेकर आएं किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल शुरुआती दौर में जिन किसानों का मैसेज आ चुका है उन किसानों का धान लिया जाएगा। इसके बाद अन्य किसानों का मैसेज आना प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ा गोदाम उपलब्ध कराया गया है। इसलिए लगातार धान की खरीद जारी रहेगी। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 17.50 रुपये किलो तय किया है।

loksabha election banner

किसान मैसेज में दिये गए समय के हिसाब से अपना धान लेकर गोदाम पर आएं। ताकि समय पर उनका धान खरीदा जा सके। इस मौके पर नसंमो प्रखंड अध्यक्ष विभूति चौबे, सतेंद्र पांडेय, विनय पांडेय, संजय पांडेय आदि उपस्थित थे। इधर गढ़वा से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा में कृषि बाजार केंद्र, धुरकी, रंका और कांडी में क्रय केंद्र खुल गया है। अन्य जगहों पर भी जल्द क्रय केंद्र खुल जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.