पीतांबर पार्क में मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना
मनरेगाकर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
गढ़वा: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की गढ़वा जिला इकाई अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सोमवार को हड़ताल के चौथे दिन मनरेगाकर्मियों ने शहर के शहीद पीतांबर पार्क में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रुप में संघ के सलाहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रसाद उपस्थित थे। धरना सभा को संबोधित करते हुए उदय प्रसाद ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी विगत एक अक्टूबर से ही चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों के हित के विरोध में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दो प्रकार की स्थानीय नीति लाकर राज्य के युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थायी बहाली में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को लिया जा रहा है। उन्होंने जमा दो विद्यालयों में हुई बहाली का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें 60 फीसदी दूसरे राज्यों के लोग हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश को भी राज्य सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। धरना सभा में पूर्व अध्यक्ष वसंत ¨सह ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विधायक व मंत्रियों का वेतन लगातार बढ़ा है ¨कतु मनरेगाकर्मी की समस्याओं को लेकर सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। सभा को रोहित शुक्ला, अनिल दास, सकेंद्र पासवान, शैलेश कुमार, प्रेम कुमार राम, राजीव रंजन धर दूबे, राम कुमार प्रजापति, सोनू कुमार, संतोष कुमार ¨सह, ¨डपल गुप्ता, रविशंकर ¨सह, श्रीकांत, अश्लेष कुमार ¨सह, मुकेश लकड़ा, संजीत कुमार, प्रतिभा देवी समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन विनय चौबे ने की। - कांग्रेस नेताओं ने किया मनरेगाकर्मियों का समर्थन
शहीद पीतांबर पार्क में मनरेगा कर्मियों के धरना स्थल पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर¨वद तूफानी के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं ने हड़ताल का समर्थन किया। अर¨वद तूफानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा कर्मियों की पांच सूत्री मांगों को पूरी तरह जायज बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से देश की जनता कराह रही है। सरकार के रवैये से कोई भी खुश नहीं है। मौके पर कांग्रेस नेता अलख निरंजन चौबे, धीरेंद्र नाथ दूबे उर्फ चुन्नु दूबे, सत्य नारायण यादव, राजेश कुमार चौबे, जिनाहुद्दीन खां, आनंद कुमार यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।