Move to Jagran APP

जेबी तुबिद ने मंडल अध्यक्षों के साथ की संगठन की समीक्षा

- भाजपा की बैठक में बूथ स्तर तक कमिटी मजबूत बनाने पर बल फोटो-

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:20 PM (IST)
जेबी तुबिद ने मंडल अध्यक्षों के साथ की संगठन की समीक्षा
जेबी तुबिद ने मंडल अध्यक्षों के साथ की संगठन की समीक्षा

गढ़वा : भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की बैठक रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आहूत की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी जेबी तुबिद उपस्थित थे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों के साथ पार्टी की गतिविधि पर चर्चा की तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सक्रिय रहें तथा सरकार की उपलब्धि को गांव गांव एवं घर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने विधान सभा स्तर पर विभिन्न कमिटी गठित कर संगठन का संदेश लोगों तक पहुंचाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने गरीब, असहाय एवं हर वर्ग के लोगों तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से बेघरों को घर मिल सका है। जबकि उज्जवला योजना से महिलाएं धुएं से मुक्ति पा सकी हैं। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। बैठक में शारदा महेश प्रताप देव, ब्रजेश उपाध्याय, चंदन जायसवाल, वीणा पाठक, अंजनी तिवारी, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.